मातृभाषा दिवस

मातृभाषा दिवस

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यू. जी. सी.) की पत्र संख्या D.O.NO.14-5/2018(CPP-11) के आधार पर 21 फरवरी, 2022 को निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल महाविद्यालय, सोहना के सिटी परिसर में ‘मातृभाषा दिवस’ का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

निबंध के विषयः-
1.व्यक्ति के विकास में मातृभाषा की भूमिका।
2.भारत में भाषायी विविधता।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में ग्यारह विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से चार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रथम पुरस्कार – तम्मना (एम. काॅम)
द्वितीय पुरस्कार – नेहा यदुवंशी (बी.ए. प्रथम वर्ष) एवं प्रगति खुराना (एम. काॅम)
तृतीय पुरस्कार – दीप्ति कुमारी (बी. ए. प्रथम वर्ष)

मातृभाषा से संबंधित प्रदर्शनी में कुल 27 विद्यार्थियों ने नौ समूहों में भाग लिया। प्राचार्य महोदय और उप प्राचार्या महोदया ने प्रदर्शनी का अवलोकन लिया। तीन समूहों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत समूह इस प्रकार हैंः

प्रथम पुरस्कार – समूह सी.- तरूण (बी.ए. द्वितीय वर्ष), सौरभ (बी.ए. तृतीय वर्ष), मौंटी (बी.ए. तृतीय वर्ष)
द्वितीय पुरस्कार -समूह बी.- नेहा, दिव्या, वर्षा (बी. ए. प्रथम वर्ष)
तृतीय पुरस्कार – समूह एफ.- विकास, प्रवीन, विपिन (बी. ए. प्रथम वर्ष)

पुरस्कार वितरण समारोह के उपरांत जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।