Hindi Kavita Path

Hindi Kavita Path

निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल महाविद्यालय, सोहना के सिटी कैम्पस में हिंदी विभाग द्वारा 17 सितंबर, 2022 को ‘हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय डॉॅ. महावीर सिंह खत्री जी एवं उप-प्राचार्या महोदया श्रीमती प्रेरणा शर्मा जी ने दीप प्रज्जवलन के द्वारा किया। इस प्रतियोगिता में अठारह विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रेरणादायक कविताएं प्रस्तुत कीं। इस ‘हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता’ में तीन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। जिनके नाम इस प्रकार हैं-
प्रथम पुरस्कार-निधि राघव, बी.ए. (द्वितीय वर्ष)
द्वितीय पुरस्कार-तन्नू, बी.ए. (प्रथम वर्ष)
तृतीय पुरस्कार- कीर्ति, बी.ए. (द्वितीय वर्ष)